Contact Us

Sunday, 23 July 2017

Mother essay

माँ पर निबंध  (400 शब्द)

इस दुनिया में किसी भी चीज को माँ के सच्चे प्यार और परवरिश से नहीं तौला जा सकता। वो हमारे जीवन की एकमात्र ऐसी महिला है जो बिनी किसी मंशा के अपने बच्चे को ढ़ेरा सारा प्यारा परवरिश देती है। एक माँ के लिये बच्चा ही सबकुछ होता है। जब हम मजबूर होते है तो वो हमेशा जीवन में किसी भी कठिन कार्य को करने के लिये हमें प्रेरित करती है। वो एक अच्छी श्रोता होती है और हमारे हर अच्छी और बुरी बातों को सुनती है जो हम कहते है। वो हमें कभी रोकती नहीं और किसी हद में नहीं बाँधती। वो हमें अच्छे-बुरे का फर्क करना सीखाती है।
सच्चे प्यार का दूसरा नाम माँ है जो केवल एक माँ हो सकती है। उस समय से जब हम उसकी कोख में आते है, जन्म लेते है और इस दुनिया मे आते है पूरे में जीवन भर उसके साथ रहते है। वो हमें प्यार और परवरिश देती है। माँ से अनमोल कुछ भी नहीं जो भगवान के द्वारा आशीर्वाद समान होता है इसलिये हमें ईश्वर का आभारी होना चाहिये। वो सच्चे प्यार, परवरिश और बलिदान का अवतार होती है। वो एक ऐसी होती है जो हमें जन्म देकर मकान को मीठे घर में बदल देती है।
वो एक ऐसी है जो पहली बार हमारे स्कूल की शुरुआत घर में ही करती है हमारे जीवन की सबसे पहली और प्यारी शिक्षक होती है। वो हमें जीवन का सच्चा दर्शन और व्यवहार करने का तरीका सीखाती है। इस दुनिया में हमारे जीवन के शुरु होते ही वो हमें प्यार करती है और हमारा ध्यान देती है अर्थात उसकी कोख में आने से उसके जीवन तक। बहुत दुख और पीड़ा सहकर वो हमें जन्म देती है लेकिन इसके बदले में वो हमेशा हमें प्यार देती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा प्यार नहीं है जो बहुत मजबूत, हमेशा के लिये निस्वार्थ हो, शुद्ध और समर्पित हो। वो आपके जीवन में अंधकार को दूर करके रोशनी भरती है।
हर रात को वो पौराणिक कथाएँ सुनाती है, देवी-देवताओं की कहानियाँ और दूसरी राजा-रानीयों की ऐतिहासिक कहानियाँ सुनाती है। वो हमेशा हमारे स्वास्थ्य, शिक्षा, भविष्य और अजनबियों से हमारी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित रहती है। वो हमेशा हमें जीवन में सही दिशा की ओर आगे बढ़ाती है और सबसे खास बात कि वो हमारे जीवन में खुशियाँ फैलाती है। वो हमें छोटे और असमर्थ बच्चे से मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक मनुष्य बनाती है। वो हमेशा हमारा पक्ष लेती है और भगवान से हमारे स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य के लिये पूरे जीवन भर प्रार्थना करती है इसके बावजूद कि हम कई बार उनको दुखी भी कर देते है। लेकिन हमेशा उसके मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक दर्द होता है जिसे हमें समझने की जरुरत है ध्यान रखने की जरुरत है।

Saturday, 22 July 2017

INDIA Essay

भारत पर निबंध  (300 शब्द)

भारत मेरी मातृ-भूमि है जहाँ मैंने जन्म लिया है। मैं भारत से प्यार करता हूँ और इस पर मुझे गर्व है। भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या में चीन के बाद दूसरे स्थान पर काबिज़ है। इसका समृद्ध और शानदार इतिहास रहा है। इसे विश्व की पुरानी सभ्यता के देश के रुप में देखा जाता है। ये सीखने की धरती है जहाँ विश्व के हर कोने से विद्यार्थी यहाँ के विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिये आते हैं। कई धर्मों के लोगों के अपने विभिन्न अनोखे और विविध संस्कृति और परंपरा के लिये ये देश प्रसिद्ध है। प्रकृति में आकर्षित होने की वजह से विदेशों में रहने वाले लोग भी यहाँ की संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करते हैं। कई आक्रमणकारी यहाँ आये और यहाँ की शोभा और बहुमूल्य चीजों को चुरा कर ले गये। कुछ ने इसको अपना गुलाम बना लिया जबकि देश के बहुत से महान नेताओं की संघर्ष और बलिदान की वजह से 1947 में हमारी मातृ-भूमि अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुयी।
जिस दिन हमारी मातृभूमि आजाद हुयी उसी दिन से हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। पंडित नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। प्राकृतिक संसाधनों से भरा देश होने के बावजूद भी यहाँ के रहवासी गरीब हैं। रविन्द्रनाथ टैगोर, सर जगदीश चन्द्र बोस, सर सी.वी.रमन, श्री एच.एन भाभा आदि जैसे उत्कृष्ट लोगों की वजह से तकनीक, विज्ञान, और साहित्य के क्षेत्र में ये लगातार बढ़ रहा है। ये एक शांतिप्रिय देश है जहाँ बिना किसी हस्तक्षेप के अपने त्योहारों को मनाने के साथ ही विभिन्न धर्मों के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करते हैं। यहाँ पर कई शानदार ऐतिहासिक इमारतें, विरासत, स्मारक और खूबसूरत दृश्य हैं जो हर वर्ष अलग देशों के लोगों के मन को अपनी ओर खिंचता है। भारत में ताजमहल एक महान स्मारक और प्यार का प्रतीक है तथा कश्मीर धरती के स्वर्ग के रुप में है। ये प्रसिद्ध मंदिरों, मस्ज़िदों, चर्चों, गुरुद्वारों, नदियों, घाटियों, कृषि योग्य मैदान, सबसे उँचा पर्वत आदि का देश है

Teacher essay 2

शिक्षक पर निबंध (300 शब्द)

विजय और सफलता पाने के लिये जीवन में शिक्षा को सबसे शक्तिशाली हथियार के रुप में माना जाता है। अपने देश के भविष्य और युवाओं के जीवन को बनाने और उसे आकार देने के लिये इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और कार्य को करने के लिये शिक्षकों को दिया जाता है। शिक्षा की ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को शिक्षक निभाता है और बच्चों के वर्तमान और भविष्य को बनाता है। अपने पूरे जीवन भर ढेर सारे विद्यार्थियों को निर्देशित और शिक्षित करने के द्वारा अच्छे समाज का निर्माण करने में शिक्षक एक महान कार्य करता है। जीवन में सही रास्ता चुनने के लिये शिक्षक को भगवान द्वारा धरती पर भेजा जाता है साथ ही साथ बुरी परिस्थिति में सही फैसला करने में उन्हें सक्षम बनाता है। शिक्षक बच्चों को उनके बचपन से ही नेतृत्व करते हैं और उन्हें मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से काबिल बनाते हैं। शिक्षक किसी सामान्य व्यक्ति की तरह होते हैं जो हमारे बीच में से ही होते हैं लेकिन वो अपने विद्यार्थियों के लिये पढ़ाने का एक अलग कार्य चुनते हैं।
मेरी सबसे प्रिय शिक्षिका कला और विज्ञान की हैं जो अपने चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लिये रहती हैं और हमें खुश रखती हैं। अपने पढ़ाने की रणनीति में वो ढेर सारी रणनीति को जोड़ती हैं जो हम बहुत पसंद करते हैं। हम सभी को उनके पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद है और हम सभी उनके विषय में अच्छा प्रतिशत लाते हैं। वो हमें जीवन की सच्चाई से रुबरु कराती हैं, अपने जीवन के अनुभव बताती हैं और मुश्किल परिस्थितियों से आसानी से निकलने का तरीका सिखाती हैं। वो हमारी सबसे प्रिय शिक्षिका हैं तथा सभी बच्चों को एक बराबर तरीके से समझती हैं। वो हमारे बीच में किसी से अलग व्यवहार नहीं करती और हमेशा अच्छा करने के लिये प्रेरित करती हैं। हमलोग घर पर अपने अभिभावकों से उनकी अच्छाईयों का गुणगान करते हैं। वो जानती हैं कि हमलोग केवल उन्हीं के विषय में बहुत रुचि लेते हैं इसलिये, एक दिन उन्होंने कहा कि हम सभी को हर विषय में ध्यान देना चाहिये जिससे कोई भी हमें किसी भी क्षेत्र में हरा न सके। हमें हर पहलू में मजबूत बनना चाहिये इसी वजह से हमें हर विषय को एक बराबर पढ़ना चाहिये।

Teacher essay

शिक्षक पर निबंध (250 शब्द)

इस दुनिया में शिक्षक के पेशे को सबसे अच्छे और आदर्श पेशे के रुप में माना जाता है क्योंकि शिक्षक किसी के जीवन को बनाने में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं। उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती। शिक्षक वो होते हैं, जो अपने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखते हैं। वो उनके खाने की आदत, स्वच्छता का स्तर, दूसरों से व्यवहार और पढ़ाई की ओर एकाग्रता की जाँच करते हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिये वो हर हफ्ते अपने बच्चों के नाखूनों को कटवाते हैं जिससे स्वच्छता और साफ-सफाई की आदत को उनके अंदर बनाये रखा जा सके। शिक्षक स्कूलों में हर चौथे महीने में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करते हैं जिससे विद्यार्थियों का वजन, कद, बौद्धिक स्तर, रक्तचाप, हृदय गति, फेफड़ों की क्षमता, खून की जाँच, पेशाब की जाँच, छोटी माता प्रतिरक्षण, एमएमआर के लिये प्रतिरक्षा, चेचक, डीपीटी बूस्टर खुराक, पोलियो ड्रॉप आदि की नियमित जाँच हो सके और उनका स्वास्थ्य रिकार्ड रखा जाये।
शिक्षक कभी बुरे नहीं होते, ये केवल उनके पढ़ाने का तरीका होता है जो एक-दूसरे से अलग होता है और विद्यार्थियों के दिमाग में उनकी अलग छवि बनाता है। शिक्षक केवल अपने विद्यार्थियों को खुश और सफल देखना चाहते हैं। एक अच्छा शिक्षक कभी अपना धैर्य नहीं खोता और हर विद्यार्थी के अनुसार पढ़ाता है। हमारे शिक्षक हमें साफ कपड़े पहनने के लिये, स्वस्थ भोजन खाने के लिये, गलत भोजन से दूर रहने को, अपने माता पिता का ध्यान देने के लिये, दूसरों से अच्छा व्यवहार करने के लिये, पूरे यूनिफार्म में स्कूल आने के लिये, जीवन में कभी झूठ नहीं बोलने के लिये, सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये, अपने स्कूल, कॉपी, किताबों, दूसरी चीजों का ध्यान देने के लिये, पढ़ाई में एकाग्रता के लिये ईशवर से प्रार्थना करने के लिये, किसी भी दुविधा को लेकर अपने विषय शिक्षक से चर्चा करने के लिये आदि बहुत सी अच्छी बातों के लिये प्रेरित करते हैं।

Monday, 17 July 2017

Mother day essay

मातृ-दिवस पर निबंध  (300 शब्द)

मदर्स डे बच्चे और माँ दोनों के लिये वर्ष का एक बहुत ही खास दिन है। भारत में ये पिछले कई वर्षों से मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। माताओं को आमंत्रण के द्वारा स्कूल में शिक्षकों और विद्यार्थीयों के द्वारा इसे मनाया जाता है। अपनी माँ को खुश करने के लिये विद्यार्थी बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते है। स्कूल शिक्षक और प्रधानाध्यापक के आदेश पर उनके बच्चों के द्वारा माताओं को खासतौर से निमंत्रित किया जाता है। इस दिन पर माँ को उनके बच्चों के द्वारा ढ़ेर सारा प्यार और उपहार मिलता है। बच्चे अपनी माँ के लिये हिन्दी या इंग्लिश में खास कविता व्याख्यान या संवाद तैयार करते है।
हमारे प्रतिदिन के जीवन में माँ के योगदान को विशिष्ट रुप से दर्शाने के लिये विभिन्न देशों में अलग-अलग दिनों में मातृ-दिवस को मनाया जाता है। एक बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे एक अच्छा इंसान बनाने तक सभी पड़ावों में माँ अपने बच्चों के जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। ये केवल माँ ही है जो अपने बच्चे के चरित्र और पूरे जीवन को आकार देती है। सभी माँ अपने बच्चे की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्णं भूमिका अदा करती है। वो हर एक चीज का ध्यान रखती है जो उसके बच्चे की जरुरत हो। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक वो खुद को अपने बच्चे के लिये पूरी तरह जिम्मेदार समझती है।
हमारी माँ हमें सुबह जल्दी उठाती है, ब्रश और नहाने में मदद करती है, नाश्ते और स्कूल के लिये लंच तैयार करना, ड्रेस पहनाना, हमारे पीटीएम में जाना, गृह कार्य में मदद करना, समय पर खाना, दूध और फल देना, बीमार होने पर सही समय पर दवाईयाँ देना तथा ढ़ेर सारे लज़ीज़ पकवान बनाना, कपड़े धोना और इस्त्री करना, हमारे साथ घर या मैदान में फुटबॉल खेलना, रात में सही समय पर सुला देना, रात का अच्छा खाना बनाना और ढ़ेर सारे क्रियाओं से हमारे जीवन को सफल बनाती है। वास्तव में हम अपनी माँ के रोज के कार्यों की गणना नहीं कर सकते। वह पूरे दिन हमारे लिये असीमित कार्य करती है। परिवार के सभी सदस्यों के सभी कार्यों के लिये सिर्फ वह ही जिम्मेदार होती है। इसलिये हमलोग आसानी से कह सकते है कि माँ महान होती है।

School essay

मेरा स्कूल पर निबंध  (300 शब्द)

मेरा स्कूल मेरे घर से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है। ये बहुत ही स्वच्छ और शांतिपूर्ण दिखाई देता है। मेरा स्कूल एक मंदिर के समान है जहाँ हम रोज भगवान से प्रार्थना करने और एक दिन में छ: घंटे पढ़ने के लिये जाते है। हमारे स्कूल शिक्षक बहुत अच्छे है और हमें बेहद विनम्रता से पढ़ाते है। मेरे स्कूल में पढ़ाई, यूनिफार्म और स्वच्छता को लेकर बहुत कड़े नियम है। मैं रोज स्कूल जाना पसंद करता हूँ क्योंकि मेरी माँ मुझसे कहती है कि रोज स्कूल जाना और सभी अनुशासनों का पालन करना बहुत जरुरी है। स्कूल ज्ञान का मंदिर है जहाँ हम बहुत रोचक तरीके से सीखने की प्रकिया में शामिल होते है। हम पढ़ाई के साथ और भी बातें सीखते है जैसे अनुशासन, आचरण, समय-पालन और शिष्टाचार आदि।
मेरे स्कूल का वातावरण बहुत अच्छा है जहाँ पर ढ़ेर सारी सीनरी और हरियाली उपलब्ध है। यहाँ एक बड़े उद्यान है जिसमें रंगबिरंगे फूल, सजावटी पेड़, हरी घास के साथ एक तालाब भी है जिसमें मछलियाँ, मेंढ़क आदि है। दूसरी चीजें जैसे बड़ा खेल का मैदान, बड़ा खुला स्थान मेरे स्कूल को एक प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। मेरे स्कूल में क्रिकेट नेट, बास्केट बॉल कोर्ट और स्केटिंग मैदान की भी सुविधा उपलब्ध है। मेरा स्कूल सीबीएसई बोर्ड के नियमों का अनुसरण करता है। मेरा स्कूल नर्सरी से कक्षा 12 तक की सुविधा उपलब्ध कराता है। मेरे स्कूल के प्रधानचार्य स्कूल में अनुशासन और स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है।
जो बच्चे स्कूल से बहुत दूर रहते है उनके लिये मेरा स्कूल बस की सुविधा उपलब्ध कराता है। सुबह के समय सभी बच्चे खेल के मैदान में प्रार्थना के लिये जुटते है और प्रार्थना के बाद अपने-अपने कक्षा की ओर प्रस्थान करते है। मेरे स्कूल में लगभग नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के 2000 बच्चों का दाखिला हर साल होता है। मेरे स्कूल में अलग-अलग विषयों जैसे गणित, कला, विज्ञन, भूगोल, इतिहास, अंग्रेजी आदि के लिये अलग-अलग शिक्षक है। मेरे स्कूल परिसर में एक बड़ी पुस्तकालय,लेखन सामग्री दुकान और कैंटीन है। मेरा स्कूल एक वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें भाग लेना सभी के लिये अनिवार्य है।

School essay

मेरा स्कूल पर निबंध  (400 शब्द)

तीन मंजिला प्रभावपूर्ण ढ़ंग से बना मेरा स्कूल बहुत शानदार है और जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। ये मेरे घर से लगभग 3 किमी की दूरी पर है और मैं अपने स्कूल बस से जाता हूँ। मेरा स्कूल राज्य का सबसे अच्छा स्कूल है जहाँ मैं पढ़ता हूँ। ये बेहद शांतिपूर्ण और प्रदूषण से दूर स्थित है। स्कूल के दोनों तरफ सीढियाँ है जो हर मंजिल की तरफ ले जाता है। इसके पहले तल पर सुसज्जित और बड़ी पुस्तकालय; अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और एक कंप्यूटर प्रयोगशाला है। इसके भू-तल पर स्कूल रंग-भवन है जहाँ सभी वार्षिक कार्यक्रम, मीटिंग, पीटीएम, नृत्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती है।
प्रधानाचार्य कार्यालय, मुख्य कार्यालय, क्लर्क कमरा, स्टॉफ कमरा और सामूहिक पढ़ाई कक्ष भूतल पर स्थित है। स्कूल की कैंटीन, लेखन सामग्री की दुकान, चेस रुम और स्केटिंग हॉल भी भूतल पर ही स्थित है। मेरे स्कूल में प्रधानाचार्य के कार्यालय के सामने दो बॉस्केटबॉल कोर्ट है जबकि फुटबॉल मैदान इसके किनारे में है। मेरे स्कूल में मुख्य कार्यालय के सामने रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी पेड़ों से भरा एक छोटा सा उद्यान है, जो पूरे स्कूल परिसर की सुंदरता को बढ़ा देता है। मेरे स्कूल में लगभग 2000 विद्यार्थीयों ने दाखिला लिया है । वो हमेशा अंतर- स्कूली प्रतियोगितों में अव्वल आते है।
मेरे स्कूल में पढ़ाई का तरीका बेहद रचनात्मक और प्रगतिशील है जो किसी भी कठिन विषयवस्तु को आसानी से समझने में मदद करता है। हमारे शिक्षक बहुत ईमानदारी से पढ़ाते है और सबकुछ व्यवहारिक तरीके से समझाते है। मेरा स्कूल हर कार्यक्रम में प्रथम आता है जैसे अंतर-स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल क्रियाएँ आदि। मेरा स्कूल बहुत शानदार तरीके से साल के सभी महत्वपूर्ण दिनों को मनाता है जैसे खेल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, शिक्षक दिवस, बाल दिवस, अभिभावक दिवस, क्रिसमस डे, वार्षिक कार्यक्रम, नया साल, गाँधी जयंती आदि।
हमलोग पढ़ाई से अलग दूसरी क्रियाओं में भी भाग लेते है जैसे तैराकी, एनसीसी, स्कूल बैंड, स्कॉउटिंग, स्केटिंग, नृत्य, गाना आदि। स्कूल के नियम अनुसार गैर अनुशासित और दुर्व्यवहार करने वाले विद्यार्थीयों को उनके क्लास टीचर द्वारा दण्ड भी दिया जाता है। हमारे स्कूल प्रधानचार्य सभी कक्षा के बच्चों के चरित्र निर्माण, शिष्टाचार, नैतिक शिक्षा, अच्छे मूल्यों को रखना, दूसरों का सम्मान करना आदि के लिये रोज 10 मिनट की क्लास मीटिंग हॉल में लेते है। हमारा स्कूल का समय बेहद मजेदार और सुखद होता है क्योंकि हम लोग रोज बहुत सारा रचनात्मक और व्यवहारिक कार्य करते है। कहानी कहने का हमारा मौखिक आकलन, गीत, कविता पाठ, हिन्दी और अंग्रेजी में बातचीत आदि क्लास टीचर द्वारा रोज लिया जाता है। इसलिये मेरा स्कूल दुनिया का सबसे बेहतरीन स्कूल है।

Zaid Impresses Baba Ramdev